फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   chorii..

दुकान से नगदी से भरा लेकर दो महिलाएं फरार

Fri, 18 Sep 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
chorii..
चिलकाना। बाजार में खरीदारी के लिए आई एक महिला के बैग को दुकान में बैठी दो महिलाएं लेकर फरार हो गई। पीड़ित के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर बैग ले जाने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पटना उर्फ नया बांस निवासी गौरव पुत्र अखिलेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चिलकाना के नया बाजार में उसकी जूते चप्पल की दुकान है। दोपहर बाद उसकी मां तथा बहन बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। मां और बहन खरीदारी से पहले उसकी दुकान पर आ गई तथा कुछ पारिवारिक बात करने लगी। इसी दौरान दुकान में पहले से बैठी दो महिलाएं मां का बैग लेकर फरार हो गई। बैग में 35 हजार रुपये तथा पाजेब एवं एक लॉकेट था। बैग लेकर जाती दोनों महिलाएं पड़ोस की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गौरव ने पुलिस से बैग ले जाने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed