फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   China was supplying banned wooden utensils, 6 arrested

Saharanpur News: प्रतिबंधित लकड़ी के बर्तन चीन कर रहे थे सप्लाई, 6 गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
China was supplying banned wooden utensils, 6 arrested
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस, हिमाचल पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतिबंधित मैपल पेड़ की लकड़ी के बर्तन बनाकर अवैध रूप से चीन सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के पास से करीब आठ करोड़ की लकड़ी, 7.22 लाख के भारतीय और 55 हजार रुपये के नेपाल की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जनपद चंबा से वन विभाग और पुलिस टीम सहारनपुर की नगर कोतवाली पहुंची। टीम में वन विभाग के अधिकारी कृतज्ञा कुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार सिल्ला, गौरव कुमार शामिल थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र से प्रतिबंधित लकड़ी सप्लाई हो रही है। इसका पता लगते ही नगर कोतवाली, हिमाचल पुलिस और वन विभाग की टीम ने मछली बाजार में एक गोदाम पर दबिश दी, जहां से मैपल के पेड़ की लकड़ी के 1300 पीस बरामद हुए हैं। वन विभाग की टीम पूर्व में पकड़े गए तस्करों को साथ लेकर आई थी। इनकी निशानदेही पर कार्रवाई की गई। इन सभी की निशानदेही पर पुलिस ने फूंजोक तमांग निवासी पेता लांबा, लोकबहादुर, चिराग, फुनजूक, पामा निवासीगण ग्राम हेपक जनपद हुम्ला राज्य कर्णाली नेपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी हाल ही में घंटाघर के निकट किराए पर रह रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। मैपल पेड़ की लकड़ी के बर्तन बनाकर तिब्बत और नेपाल के रास्ते चीन में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से 7.22 लाख के भारतीय नोट और 55 हजार के नेपाल के नकदी बरामद हुई है। मौके से लकड़ी के 1300 पीस मिले हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर के कारीगरों से बर्तन कराते थे तैयार
आरोपियों ने सहारनपुर के लकड़ी के कारीगरों को नौकरी पर रखा था, जिनके जरिए यह बर्तन तैयार कराकर चीन सप्लाई करते थे। आरोपियों के बर्तन लाखों रुपये में बिकते थे। जांच में सामने आया कि चीन, तिब्बत और नेपाल में इस लकड़ी के बर्तनों की अधिक मांग है। आरोपियाें ने गोदाम किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैपल पेड़ की लकड़ी की होती है पूजा
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चीन में मैपल पेड़ की लकड़ी की पूजा होती है। इसलिए वहां के लोग महंगे दामों भी लकड़ी और बर्तन खरीदते हैं। आरोपी हिमाचल से प्रतिबंधित लकड़ी लेकर सहारनपुर आते थे। यहां बर्तन बनाकर सप्लाई करते थे।

पहले भी पकड़े जा चुके आरोपी
हिमाचल वन विभाग की टीम ने पूर्व में पकड़े गए प्रिथी रावल निवासी गांव थाली जिला सिमीकोट राज्य हुमला नेपाल, संजय कुमार निवासी गांव गजनुई रठियार जिला चंबा, तोरके निवासी गांव खागालगऊ जिला हुम्ला राज्य सिमिकोट नेपाल, गनमगर निवासी न्यूबस्ती क्लेमेट टाउन देहरादून को भी पकड़कर लाई थी। इनसे मिले इनपुट के बाद ही छह आरोपी पकड़े गए, जिन्हें वन विभाग की टीम और हिमाचल प्रदेश की पुलिस आराेपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed