फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chilliness increased due to frost, no relief even from sunlight in the afternoon

Saharanpur News: पाला पड़ने से बढ़ी ठिठुरन, दोपहर में धूप से भी नहीं मिली राहत

Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chilliness increased due to frost, no relief even from sunlight in the afternoon
सहारनपुर में घना कोहरे में जाते वाहन
सहारनपुर। रविवार सुबह कोहरे और पाले के कारण लोग घरों के भीतर गर्म कपड़े पहने हुए भी ठिठुरते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप भी ठिठुरन को कम नहीं कर पाई। सूरज छिपते ही कोहरा छाने के बाद ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन कोहरा आने और सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घना कोहरा लेकर आई। कोहरे के साथ ही पाला भी पड़ा, जिसके कारण सर्दी बीते दिनों की तुलना में अधिक महसूस की गई। जूते पहने हुए भी पैर ठंडे महसूस हो रहे थे। इसी प्रकार घरों के भीतर तक लोगों को गर्म कपड़ों से खास राहत नहीं मिली। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग अलाव सेंकते नजर आए। दोपहर 12 बजे कोहरा छटना शुरू हुआ, जिसके बाद धूप निकल आई। करीब ढाई घंटे तक धूप रही, लेकिन इसके बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

फुटपाथ पर पानी डलवा रहा निगम
सरकार के सख्त आदेश हैं कि कोई भी व्यक्ति सर्दी में खुले आसमान के नीचे ना सोए। इसके लिए नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था की हुई है, लेकिन लोगों के रैन बसेरों में नहीं जाने के कारण कमेला कॉलोनी में रैन बसेरा खाली पड़ा है। जनमंच की बगल का रैन बसेरा बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण फुल है। दो दिन से नगर निगम के नोडल अधिकारी साहब सिंह फुटपाथ पर सोने वालों को जबरन गाड़ी में बिठाकर रैन बसेरे ले जा रहे हैं, लेकिन लोग वहां से फिर से भागकर वापस आ रहे हैं। लोग फुटपाथ पर ना सोएं इसके लिए नगर निगम फुटपाथ पर शाम के समय पानी डलवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed