फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children showed strength in sports competitions

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम खम

Mon, 14 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children showed strength in sports competitions
चिलकाना में हुए खेलकूद में पदक और प्रमाणपत्रों के साथ सफल प्रतिभागी - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/अंबेहटा (सहारनपुर)। डॉ. बीआर आंबेडकर एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100, 200 तथा 400 मीटर की दौड़ में अपने-अपने वर्ग में प्रिंस, जानकी, मानसी, राजन, साहिल तथा सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चिलकाना में पुलिस के खेल मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय तथा एसएसआई रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर तथा दौड़ में शामिल बच्चों को हरी झंडी दिखा कर किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस, वाशु, हैप्पी, 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में जानकी, शैली, आरती, 200 मीटर बालिका वर्ग में मानसी, आकांक्षा, अंजली, बालक सीनियर वर्ग में राजन, अभिषेक, अंशुल, बालक जूनियर वर्ग में साहिल, लविस, आशीष, 400 मीटर दौड़ में सौरभ, अमित, अजय ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

शतरंज में अभिषेक तथा विशाखा विजयी रहे। कबड्डी में जय भीम कोचिंग सेंटर की टीम ने बाजी मारी। लंबी कूद के सीनियर वर्ग में आशु, जूनियर वर्ग में शगुन प्रथम स्थान पर रहे। खो-खो में कुमारी वर्षा की टीम विजयी रही। आयोजन में आकाश काशी, सुशील, सुखदेव सिंह, राहुल, अरुण, अभिषेक, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा मां सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ प्रबंध समिति के पदाधिकारी कुलदीप मित्तल, अंकुर अग्रवाल, निखिल आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. अमिता सैनी, रमेश चंद्र, अमरीश कुमार, सोमित्र चौधरी, महक सिंह रहे।

चिलकाना में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते थानाध्यक्ष

चिलकाना में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते थानाध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed