फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children are taking suicidal steps over small issues

Saharanpur News: छोटी-छोटी बातों पर बच्चे उठा रहे आत्मघाती कदम

Sun, 11 Aug 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Children are taking suicidal steps over small issues
सहारनपुर। पिता के डांटने से नाराज छात्र के खुदकुशी का मामला जिले में नया नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हुई हैं। परिजनों की डांट, समय से पैसे न मिलने और अन्य किसी बात से नाराज होकर छात्र-छात्राओं ने आत्मघाती कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति माता-पिता और अन्य लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है।
विज्ञापन

पिता के डांटने पर खा लिया था जहरीला पदार्थ
मामला सात मई 2024 का है। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में पदम के 18 वर्षीय बेटे सौराज ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वह 12वीं का छात्र था। उसका शव मनोहरपुर गांव के खेत में मिला था। उसने पिता से सप्लीमेंट के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पिता न देने और डांटने से सौराज ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सिपाही की बेटी ने लगाई फांसी
पुलिस लाइन के सरकारी आवास में सिपाही शिवेंद्र तिवारी की 18 वर्षीय पुत्री गार्गी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। यह घटना एक मार्च 2023 को हुई थी। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई गई थी। उस समय उनके पिता घर पर नहीं थे। गार्गी अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने की जरूरत
शहर के मनोचिकित्सक डॉ. अमरजीत पोपली ने बताया कि मोबाइल का अधिक परिवार में दूरी बढ़ा रहा है। पारिवारिक संस्कार नहीं मिल पा रहा है। इससे युवाओं और बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता कम होती जा रही है। इनमें भाव पक्ष हावी हो रहा है। छोटी-छोटी बातें बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। तर्क नहीं ले पा रहे हैं। इससे आत्मघाती कदम उठा ले रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। अगर वह कुछ मांग भी रहा है तो डांटने के बजाय प्यार से समझाएं। कई मामलों में सोशल मीडिया का भी गलत इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed