फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children and youth are excited about Vasant Panchami

वसंत पंचमी को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह

Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children and youth are excited about Vasant Panchami
-- मां सरस्वती की आराधना के साथ ही होगी खूब पतंगबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आज वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत हर वर्ष की तरह मां सरस्वती की आराधना के साथ ही खूब पतंगबाजी होगी। पर्व की पूर्व संध्या पर पतंग व मांझे की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों ने खूब पतंग व मांझा खरीदा है।
हर वर्ष की तरह वसंत पंचमी पर बच्चों और युवाओं ने खूब पतंगबाजी की तैयारी की है। इसके साथ ही जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित मां सरस्वती की आराधना होगी। घरों में लोग पीले चावल व कढ़ी प्रसाद के रूप में बनात हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर में लक्खीगेट, पुरानी मंडी, शारदानगर, नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, चिलकाना रोड, ढोली खाल, खलासी लाइन सहित अनेक जगहों पर पतंग की दुकानों पर खूब भीड़ रही। बच्चों और युवाओं ने पतंग व मांझा खरीदा है। पतंग कारोबारी नदीम ने बताया सामान्य पतंग की कीमत पांच रुपये से 30 रुपये तक है, लेकिन पन्नी की बड़ी पतंग 500 रुपये तक है। युवाओं व बच्चों ने हर तरह की पतंग खरीदी है।
विज्ञापन

--------------
बेचा गया चाइनीज मांझा
चाइनीज मांझे पर रोक होने के बावजूद शहर सहित जिले में पतंग कारोबारियों ने मांझा बेचा है। दुकानों पर चीन निर्मित मांझा नहीं रखा गया। कारोबारियों ने गोदाम व अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर मांझा रखा है, जहां से ग्राहकों को पन्नी में बंद कर चोरी-छिपे मांझा बेचा गया है, जबकि चाइनीज मांझे की वजह से बीते तीन साल में शहर में एक बालक सहित तीन युवकों की गर्दन कटने की वजह से मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा द्वारा ठोस कार्रवाई न करने की वजह दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मौसम की वजह से फीकी हो सकती हैं पर्व की खुशियां
वसंत पंचमी को लेकर बच्चों ने पतंगबाजी को लेकर खूब तैयारी की, लेकिन दो दिन से हो रही बारिश की वजह से बच्चे और युवा चिंतित हैं। क्योंकि, अगर शनिवार को भी मौसम खराब रहा तो पतंगबाजी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed