फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Childbirth victim dies, family members create ruckus in hospital

Saharanpur News: प्रसव पीड़िता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Childbirth victim dies, family members create ruckus in hospital
गंगोह। नवजात को जन्म देने के बाद प्रसव पीड़िता की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सक अस्पताल छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ित पक्ष को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

तीतरों कोतवाली के गांव कोला खेड़ी निवासी अजय कुमार ने अपनी पत्नी कुंती देवी (25)को नगर के नानौता रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने के चलते मंगलवार की शाम भर्ती कराया था। आपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत खराब हो गई। इसके चलते चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन जब उसे सहारनपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम पर भेजा। कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed