फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child theft from District Women's Hospital, ruckus

Saharanpur News: जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी, हंगामा

Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Child theft from District Women's Hospital, ruckus
महिला जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने के बाद गमजदा बैठी मां और परिजन
- छह बेटियों के बाद दंपती के बेटा हुआ था
विज्ञापन

-- परिजनों को रो-रोककर हुआ बुराहाल, सीसीटीवी में महिला बच्चे ले जाती दिख रही

-- पुलिस की चार टीमों सरगर्मी से कर रही बच्चे और आरोपी महिला की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से नवजात बच्चे को चोरी कर लिया गया। छह बेटियाें के बाद दंपती के पुत्र पैदा हुआ था। बच्चे के चोरी होने पर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने खूब हंगामा किया। सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस की चार टीम सरगर्मी से महिला की तलाश कर रही है। थाना जनकपुरी में अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पाजराना निवासी महफूज ने बताया कि उसने अपनी पत्नी सहरीन को प्रसव पीड़ा होने के बाद 13 अगस्त को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 अगस्त की सुबह पत्नी ने बेटे को जन्म दिया, जिससे पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बन गया। क्योंकि, छह बेटियों के बाद उनके बेटा पैदा हुआ था। मंगलवार की रात उसकी भाभी शमीमा बानो पत्नी के पास सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब सवा चार बजे शमीमा जिला महिला अस्पताल से किसी काम के लिए बाहर चली गई। वहीं, सहरीन नींद में थी। इसी दौरान नवजात बच्चा चोरी कर लिया गया। सहरीन नींद से जागी तो बेटा बिस्तर से गायब मिला। सहरीन ने शोर मचाया तो शमीमा भी आ गई। मौके पर अन्य परिजन भी एकत्र हो गए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


पता लगते थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर सनुज यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे अस्पताल की तलाश ली, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर एक महिला बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर जाते हुए दिखाई दे रही है। महफूज ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच की
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:-

महिला को पकड़ने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लेगी।---अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी



--वर्जन

डिलीवरी होने के बाद महिला वार्ड में भर्ती थी। बच्चा भी महिला के परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। बच्चा चोरी कैसे हुआ। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। स्टाफ से भी जानकारी की जा रही है।---- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, महिला जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed