फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child locked in car, dies of suffocation

Saharanpur News: कार में बंद हुआ बच्चा, दम घुटने से मौत

Sat, 19 Apr 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Child locked in car, dies of suffocation
छुटमलपुर के गांव गंगाली में बच्चे की मौत के बाद कार की जांच करती फारेंसिक और पुलिस टीम। श्रोत ग
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंगाली गांव में खेलते समय 11 वर्षीय अंश पुत्र सुनील कार के अंदर बंद हो गया। कार लॉक होने के कारण वह खोल नहीं पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार के शीशे बंद होने और तेज धूप के कारण गैस बनने से बच्चे की मौत हुई।
विज्ञापन

अंश गांव के ही जनहित पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वह स्कूल से आने के बाद खाना खाकर घर से खेलने निकल गया। दो दिन बाद उसकी बड़ी बहन का रिश्ता तय करने के लिए मेहमान आने वाले थे, जिसकी तैयारियां परिवार में चल रही थीं। सभी लोग उसमें व्यस्त थे। काफी देर तक जब अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक नहीं मिलने पर थाने को सूचना दी गई। रात साढ़े नौ बजे तलाशी के दौरान अंश घेर में खड़ी कार में मृत अवस्था में मिला। उसका शरीर अकड़ चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद फाेरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अंश खाना खाकर घर से निकलने के बाद कार में बैठ गया। इसी दौरान स्टेयरिंग आदि छेड़ने से कार लॉक हो गई होगी। बाहर तेज धूप थी, जिससे कार के अंदर गैस बनने से वह बेसुध हो गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

-- दो बहनों में इकलौता था अंश

अंश दो बहनों का इकलौता भाई था। काफी पहले सुनील के एक बेटे की मौत जन्म के कुछ दिन बाद ही हो गई थी। अब दूसरा बेटा भी चला गया। पिता गांव में परचून की दुकान और चक्की चलाते हैं। हादसे के बाद गांव में शोक व्याप्त है।

---------



-- यह बरतें सावधानी

- बच्चों को कभी भी कार में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। यह खतरनाक हो सकता है।



- कभी-कभी छोटे बच्चे कार में बैठे-बैठे चाबियों से खेलते हैं। ऐसे में कार लॉक हो सकती है। इसलिए बच्चों को कभी भी कार की चाबी नहीं दें।

- अगर बच्चे को कार में अकेला छोड़ते हैं तो कार के शीशे जरूर खुले रखें।



- जब आप कार में न हों तो उसे लॉक करके रखें और बच्चों को कार में घुसने न दें।

- कार से बाहर निकलते समय यह जरूर चेक करें कि उसमें आपका बच्चा तो नहीं है।



--------

-- बच्चा कार में लॉक हो जाए तो क्या करें



- सबसे पहले कार के शीशे और बॉडी पर पानी डालें। ऐसा करने से कार के अंदर का तापमान सामान्य होगा।

- अगर बच्चा कार में फंसा है और दरवाजा खोलने का कोई उपाय नहीं है तो शीशे तोड़ने चाहिए।



- बाहर का तापमान 40 डिग्री है तो अंदर 70 डिग्री पहुंच जाएगा।

- जिस साइड बच्चा बैठा हो उससे दूसरी साइड का शीशा तोड़ें। धीरे-धीरे शीशा तोड़ें एकदम तोड़ेंगे तो बच्चे को चोट लगने का डर है।



- कार के अंदर तापमान बढ़ने से बच्चे की सांस फूलने लगती है। ऐसे में बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत ठंडे तापमान में नहीं ले जाना चाहिए। बच्चे को ठंडा पानी भी नहीं पिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed