फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child dies immediately after injection, doctor accused, uproar

Saharanpur News: इंजेक्शन लगते ही बच्चे की मौत, डॉक्टर पर आरोप, हंगामा

Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Child dies immediately after injection, doctor accused, uproar
बड़गांव में थाने के सामने हंगामा करते बच्चे की मौत से गुस्साए परिजन। संवाद
बड़गांव। गांव उमरी मजबता निवासी एक मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने निजी चिकित्सक पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने सड़क जाम करके हंगामा काटा। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव उमरी मजबता निवासी नरेंद्र पुत्र मामचंद पाल का एक वर्षीय बेटा बादल कई दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजन मंगलवार को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। चिकित्सक के क्लीनिक पर पीड़ित बच्चे की उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर थाने के सामने देवबंद- नानौता मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क मार्ग जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए जाम खुलवाया। इससे पहले पीड़ित परिवार ने चिकित्सक के क्लीनिक पर हंगामा किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपी चिकित्सक को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों की मौखिक शिकायत के बाद आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed