{"_id":"656cb8f3e8dafde0f0089e27","slug":"child-dies-after-being-hit-by-train-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-14094-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर बालक की मौत
Sun, 03 Dec 2023 10:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
- दोस्तों के साथ बेर तोड़ने जा रहा था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव परागपुर में दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक के पास बेर तोड़ने गए बालक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना रविवार की शाम छह बजे हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव परागपुर निवासी शाह आलम (11) पुत्र रईस शाम के समय गांव में ही रहने वाले अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गांव के पास ही रेलवे ट्रैक के पास पेड़ पर बेर तोड़ने गया था। पुलिस के मुताबिक, शाहआलम ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना का पता लगते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से शाहआलम की मौत हुई है।
विज्ञापन
- चार बालकों के लापता होने की फैली अफवाह
शाहआलम के साथ बेरे तोड़ने गए चार बालकों के लापता होने की अफवाह फैल गई। इसको लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। मगर, घटना के कुछ देर बाद चारों बालक अपने घर लौट आए। वह डर के मारे गांव में ही जंगल में छिप गए थे।