फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Child died in the womb, case filed against female doctor

Saharanpur News: गर्भ में बच्चे की मौत, महिला चिकित्सक पर केस दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Child died in the womb, case filed against female doctor
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र की एक महिला चिकित्सक पर गर्भवती महिला के गलत उपचार का आरोप लगा है। इसके चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई थी। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब छह साल बाद कोर्ट के आदेश पर थाना मंडी पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला छिपीयान निवासी आसिफ अंसारी ने बताया कि गर्भवती पत्नी को उपचार के लिए गोल कोठी स्थित महिला चिकित्सक शोभा जैन के अस्पताल में चार मार्च 2019 को ले गया था। जहां महिला चिकित्सक ने अपने यहां स्थित लैब में सभी जांच कराई। उसकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करने के बाद सब कुछ सही होना कहकर कुछ दवाइयां खाने को दी। इसके बाद घर भेज दिया। घर आकर पत्नी की हालत बिगड़ी तो तुरंत फोन पर महिला चिकित्सक से संपर्क किया। मगर उन्होंने दवाइयां खाते रहने की बात कही। पत्नी की अधिक हालत खराब होने पर रात में ही महिला चिकित्सक के अस्पताल ले गया। जहां नर्स ने उस समय महिला चिकित्सक से मिलना असंभव बताया। पत्नी की हालत बिगड़ती देखकर उसे जिला अस्पताल में आया, जहां उसकी पत्नी को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

यहां से पत्नी को देहरादून स्थित एक अस्पताल ले गया, जहां चेकअप के बाद कहा गया कि इलाज में लापरवाही बरतने व गलत इलाज देने के कारण उसकी पत्नी मौत के कगार पर पहुंचे गई है। गर्भ के नले में बच्चा फंसा हुआ है। आरोप है कि इस बारे में महिला चिकित्सक शोभा जैन ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। जिसके चलते उसकी पत्नी की जान पर बन आई। बाद में ऑपरेशन से गर्भ में फंसे पीस काटकर निकाले गए। इससे बच्चे की जान चली गई। इस सब में 3.50 लाख रुपये खर्च हो गए। आसिफ अंसारी ने आरोप लगाया कि यह सब महिला चिकित्सक के गलत इलाज देने के कारण हुआ। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed