फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Secretary and DGP hold high-level meeting on Kanwar Yatra, issue directives.

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा पर मुख्य सचिव और डीजीपी ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए निर्देश

Tue, 21 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary and DGP hold high-level meeting on Kanwar Yatra, issue directives.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मेरठ में उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार मौजूद रहे। वहीं जिले से उच्चाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा कि यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा एक महत्वपूर्ण और विशाल आयोजन है, जिसे बिना किसी अप्रिय घटना या दुर्घटना के संपन्न कराना सभी का साझा दायित्व है। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता और शिविरों के लिए आवश्यक अनुमति व सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने डीजे संचालन उच्चतम न्यायालय के ध्वनि मानकों के अनुरूप कराने, स्टंटबाजी, बिना साइलेंसर वाहन पर नियंत्रण रखने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के प्रवेश व निकास बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों को पहले से चिह्नित कर उन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed