फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief of the Salma Bunny Kunda Khurd defeating Kaafia

काफिया को हराकर सलमा बनी कुंडा खुर्द की प्रधान

Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chief of the Salma Bunny Kunda Khurd defeating Kaafia
गंगोह में सलमा के प्रधान बनने पर खुशी मनाते समर्थक - फोटो : SAHARANPUR
काफिया को हराकर सलमा बनी कुंडा खुर्द की प्रधान
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। ब्लॉक के गांव कुंडा खुर्द की महिला ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में सलमा पत्नी हसरत ने काफिया पत्नी युसुफ को 200 मतों के अंतर से पराजित किया। एक प्रत्याशी को तो अपने और पति सहित दो मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा दो बीडीसी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।
निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से रिक्त हुए प्रधान पद के उपचुनाव में छह जुलाई को छह प्रत्याशियों के बीच मतदान हुआ था। पुलिस की निगरानी के बीच सोमवार को ब्लाक कार्यालय पर मतगणना संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज मोहन सिंह के अनुसार मतगणना में सलमा पत्नी हसरत 624 मतों के साथ विजेता रही। काफिया को 424, जिजो को 205, राबिया खातून को 149, हसमूदा को 55 और कबीला को मात्र दो रनों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

ब्रज मोहन सिंह के अनुसार 1491 मतों में 1459 मत वैध और 32 अवैध पाए गए। इसके साथ तातारपुर कलां और फतेहपुर ढोला की बीडीसी क्रमश रेखा और अनिल के नामों की भी विधिवत घोषणा की गई। आरओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट मदन कुमार संतोषी, एआरओ त्रिलोचन सिंह, राजपाल सिंह, त्रिलोक सिंह और बीडीओ डॉ. छत्रपाल सिंह का सहयोग मिला। परिणाम की घोषणा होते ही प्रधान सलमा के समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, पूर्व प्रधान रईस उर्फ भूंडा, प्रधान पति हसरत आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed