फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi virtually inaugurated the ATS Commando Field Unit building

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी ने किया एटीएस कमांडो फील्ड यूनिट भवन का वर्चुअल लोकार्पण

Thu, 29 Feb 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi virtually inaugurated the ATS Commando Field Unit building
देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर फील्ड यूनिट के लोकार्पण अवसर पर लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर
देवबंद/सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए देवबंद में बनाए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के फील्ड यूनिट भवन और पुलिस लाइन में बने साइबर थाने का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा कई परियोजनाओं लोकार्पण किया। इनमें से कई परियोजनाएं जनपद के विकास से संबंधित भी हैं।
विज्ञापन

देवबंद में रेलवे रोड पर बने एटीएस के नए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस भवन और पुलिस लाइन में बने साइबर थाने का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके अलावा 3300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें से कई परियोजनाओं की जनपद को सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने सरसावा, बड़गांव नकुड़ और रामपुर मनिहारान थानों में साइबर हेल्प डेस्क का भी उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देहात के थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री और डीजीपी का लाइव संबोधन सुना।
विज्ञापन

एटीएस कमांडो से होगा फायदा
एटीएस ने कई बार देवबंद सहित जिले में संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या पकड़े हैं। अब यहां एटीएस कमांडो सेंटर बनने से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर एटीएस आसानी से शिकंजा कसने में कामयाब रहेगी। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क पर तत्काल महिलाओं की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की सुरक्षा को प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : योगी
वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंक को जड़ से मिटाने और आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। प्रदेश हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। सुरक्षा देने के लिए देवबंद में एटीएस कमांडो बनाया जा रहा है। देवबंद में कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद किसी को डराना नहीं है बल्कि जनता को सुरक्षित माहौल देना है, लेकिन इतना जरूर है कि अगर कोई देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होगा, उन पर एटीएस कमांडो शिकंजा कसेंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, कोऑपरेटिव बैंक कर चेयरमैन चौधरी राजपाल, शिवराज सिंह रोड, नितिन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम अंकुर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed