{"_id":"646cf782a5a1cbe7110656b6","slug":"chief-minister-will-hand-over-a-check-of-rs-2128-crore-in-lucknow-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-2975-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुख्यमंत्री आज लखनऊ में सौंपेंगे 21.28 करोड़ रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुख्यमंत्री आज लखनऊ में सौंपेंगे 21.28 करोड़ रुपये का चेक
विज्ञापन
- इस धनराशि से औद्योगिक पार्क में विकसित होंगी बुनियादी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर एक निजी औद्योगिक पार्क के निदेशकों को 21.28 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे। इस धनराशि का प्रयोग औद्योगिक पार्क में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए किया जाएगा। हाल ही में सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डवलपमेंट सेंटर के 43.08 एकड़ के निजी औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए उद्योग विभाग ने 21.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।
उत्तर प्रदेश वैश्विक सम्मेलन में सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डवलपमेंट सेंटर के निदेशकों ने एक निजी औद्योगिक पार्क ग्राम बोन्सा के पास पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके निदेशकों में रामजी सुनेजा, फैजान अहमद, रविन्द्र मिगलानी, सोम प्रकाश गोयल, मो. ओसाफ, परविंदर सिंह, अनिल सडाना, अनवर अहमद, जुनैद खान और मोनीस आदि शामिल हैं। निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए उद्योग विभाग की एक योजना के तहत प्रवर्तकों को निजी औद्योगिक पार्क में भूखंड निर्माण, रोड/ नाली, ड्रेनेज, सीवर विद्युत व्यवस्था, हरित पट्टिका, पार्क आदि को विकसित करने के लिए पहले तीन वर्षों तक एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। सेंटर के एक निदेशक परविन्दर सिंह ने बताया कि सभी निदेशक लखनऊ जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 21.28 करोड रुपये का चैक उन्हें सौंपेंगे।
दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
सहारनपुर हैंडीकाफ्ट डवलपमेंट सेंटर द्वारा करीब 43 एकड़ के एक निजी औद्योगिक पार्क में करीब 100 इकाइयां स्थापित होंगी। जिससे लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। - सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग