फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister will come to lay the foundation stone of the university on December 2

सहारनपुर : दो दिसंबर को विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
सार

आने की सूचना प्रशासन तक पहुंच गई है, जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कर भी दी है, लेकिन अभी अधिकारिक कार्यक्रम आना शेष है।

विज्ञापन
Chief Minister will come to lay the foundation stone of the university on December 2
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को सहारनपुर आ रहे हैं। उनके आने की सूचना प्रशासन तक पहुंच गई है, जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कर भी दी है, लेकिन अभी अधिकारिक कार्यक्रम आना शेष है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लिए पुवांरका में बने राजकीय महाविद्यालय का चयन किया गया था। चूंकि विश्वविद्यालय के लिए कई विभाग और प्रशासनिक भवन आदि की जरूरत रहेगी। उसके लिए जमीनें खरीदी गई हैं, जिन पर काम भी चल रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यों में से एक है, जिसके शिलान्यास की चर्चाएं पहले भी होती रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का शिलान्यास पहले नवरात्रों में करने की चर्चा थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम टल गया था। अब मुख्यमंत्री के दो दिसंबर को सहारनपुर आने और विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में जिला प्रशासन को फोन से सूचना दी गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री के दो दिसंबर को आने तथा विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम अभी आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed