फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister may come tomorrow to see the preparations to deal with Corona

कोरोना से निपटने की तैयारियां देखने कल आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister may come tomorrow to see the preparations to deal with Corona
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 19 जनवरी को सहारनपुर आ सकते हैं। चर्चा है कि वह बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनपद में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर कलक्ट्रेट, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हलचल है। ऐसे में निगम और अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के 19 जनवरी को सहारनपुर आने का कोई अधिकारिक कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है, लेकिन सोमवार को कलक्ट्रेट से लेकर, नगर निगम और जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल तक में चर्चा जोरों पर रही। कई जिम्मेदार अधिकारी भी मुख्यमंत्री के आगमन की हामी भर रहे हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव द्वारा चार दिन पहले किए गए दौरे को भी मुख्यमंत्री के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव और सहारनपुर के नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश दूबे चार दिन पहले सहारनपुर पहुंचे थे। वह भी कोरोना से निपटने की तैयारियां देखने के लिए आए थे। उन्होंने जिला महिला अस्पताल में बने 50 बेड के पीआईसीयू, ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट और एसबीडी जिला अस्पताल का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने नगर निगम परिसर स्थित आईसीसीसी के भवन में बने कोविड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया था। अंत में वह शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी पहुंचे थे। उन्होंने चार से पांच दिन में तमाम खामियां दूर कर लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उधर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के 19 जनवरी को सहारनपुर आने की चर्चा है, लेकिन अभी तक अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। मंगलवार तक ही स्थिति स्प्ष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed