फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister honored five handicraftsmen of the district

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ने सम्मानित किए जिले के पांच हस्तशिल्पी

Thu, 25 Jan 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored five handicraftsmen of the district
सहारनपुर। लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पांच शिल्पकारों को सम्मानित किया। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया गया। इनमें पीरवाली गली निवासी हस्तशिल्पी उवैस अहमद, मोहल्ला मुर्तिबान निवासी मोईन रसूल, मंसूर काॅलोनी निवासी चांद को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया। जबकि मुहल्ला मेंहदी सराय निवासी शाहरूख अंसारी और ग्राम कुराली निवासी राजपाल को दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

हस्तशिल्पी मोईन रसूल को लकड़ी के दरवाजे पर उत्कृष्ट नक्काशी के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान और विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे। उद्योग विभाग के उपायुक्त वीके कौशल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर हस्तशिल्पियों में उत्साह है। इससे जनपद के हस्तशिल्पियों और उनके उत्पादों को देश भर में पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed