{"_id":"6887c917dc6175a354012e44","slug":"chief-minister-can-reach-saharanpur-tomorrow-departments-are-busy-in-preparations-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-155069-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कल सहारनपुर पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कल सहारनपुर पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटे विभाग
Tue, 29 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल यानी बुधवार को सहारनपुर आने की संभावना है। वह रात में सहारनपुर ही ठहरेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के साथ ही वह अधिकारियों संग योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। नगर निगम सहित कई विभागों में रिकॉर्ड को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि देर शाम तक उनका शेड्यूल नहीं आया था।
मुख्यमंत्री नगर निगम सहित तीन प्रमुख विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। नगर निगम में जीआईएस सर्वे और कर करेत्तर, सीएम ग्रिड योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पार्क, ई-ऑफिस, आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का रिकॉर्ड दुरुस्त किया जा रहा है। इनके अलावा उपवन योजना, नगर निगम सीमा में शामिल 32 गांव, विकास कार्य, नगर निगम की वित्तीय स्थिति, 15वें वित्त योजना के विकास कार्यों की स्थिति, अवस्थापना निधि के तहत विकास कार्यों की स्थिति, कचरा प्रबंधन, पथ प्रकाश आदि का डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और पदाकारियों के साथ भी बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी नेताओं के बीच महानगर में चल रही खींचतान भी उजागर हो सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर भी जा सकते हैं। वह रात में सहारनपुर में ही ठहरेंगे।