फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Engineer himself will call defaulters of more than Rs 50 thousand

Saharanpur News: 50 हजार से अधिक के बकायेदारों को खुद फोन करेंगे मुख्य अभियंता

Fri, 01 Sep 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer himself will call defaulters of more than Rs 50 thousand
-30 उपभोक्ताओं को फोन करने का मिला जिम्मा, अधीक्षण अभियंता 35 को करेंगे फोन
विज्ञापन

-विद्युत निगम ने बिजली बिलों से राजस्व बेहतर बनाने के लिए शुरू फोन घुमाओ अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम ने उपभोक्ता अनुभव और बिजली बिलों से मासिक राजस्व बेहतर बनाने के लिए फोन घुमाओ अभियान शुरू किया है। अब बड़े बकायेदारों को बिजली का बिल जमा करने के लिए विद्युत निगम फोन करेगा। 50 हजार से अधिक बकाये पर मुख्य अभियंता खुद फोन करेंगे। उन्हें 30 उपभोक्ताओं को फोन करने का जिम्मा मिला है।
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, फोन घुमाओ अभियान चलाकर बकायेदारों से संपर्क करना है। इस दौरान अगर उनके बिल की गड़बड़ी सामने आए तो इसे भी अभियंता खुद अपनी निगरानी में ठीक कराएंगे। इसके लिए अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी भी तय की गई है। इसमें 10 लाख से अधिक के बकायेदार को पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष से लेकर सभी डिस्कॉम स्तर पर तैनात अधिकारी (वर्ग ग) फोन करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता 30 उपभोक्ताओं को, अधीक्षण अभियंता 35 उपभोक्ताओं, अधिशासी अभियंता 50 उपभोक्ताओं को और उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को 30-30 उपभोक्ताओं को फोन करने की जिम्मेदारी मिली है। टीजीटू, सब स्टेशन ऑपरेटर 50 और संविदाकर्मी 20 उपभोक्ताओं का लक्ष्य मिला है। एसडीओ, जेई, टीजीटू, एसएसओ, संविदाकर्मी पर बकाया राशि जमा कराने की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
--वर्जन
शुक्रवार से फोन घुमाओ अभियान शुरू किया गया है। इसमें अधिकारी-कर्मचारी बकायेदार उपभोक्ताओं को फोन करेंगे। बकायेदारों की सूची तैयार कराई जाएगी। अगर किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गलत होगा तो उसको भी ठीक कराया जाएगा। उन्हें स्वयं 30 उपभोक्ताओं को फोन करने की जिम्मेदारी मिली है।

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed