फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chhath Puja started with bathing

नहाए-खाए के शुरू हुई छठ पूजा

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja started with bathing
नहाय-खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा
विज्ञापन

सहारनपुर। नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत सोमवार को हो गई। लोगों ने घरों में श्रद्धा भाव से छठ मईया की आराधना की। साथ ही मंगलवार को रखे जाने वाले खरना और उसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लिया।
सोमवार की सुबह सूर्य उदय से पहले पूर्वांचल वासियों ने स्नान किया। इसके बाद छठ मईया की पूजा अर्चना कर सात्विक भोजन किया। बुजुर्ग महिलाओं ने छठ मईया की कथा बच्चों और परिवार की महिलाओं को सुनाई। इसके साथ ही बच्चों को पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को खरना व्रत रखा जाएगा, जो रात को खीर, हलवा, मीठे चावल और अन्य मीठे पदार्थ का सेवन कर खुलेगा। इसके साथ ही निर्जला व्रत की शुरूआत होगी, जो 11 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। इससे पूर्व 10 नवंबर को मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर और बाबा लालदास वाडा के पास पांवधोई नदी के घाट पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां हुई पूरी
पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि सोमवार से छठ पूजा की शुरूआत हो गई है। मुख्य आयोजन दस नवंबर की शाम और 11 नवंबर की सुबह नदियों के घाट पर होगा, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने में दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, इंद्रजीत गोस्वामी, मुकेश गिरी, गुड्डू गोस्वामी, श्याम बहादुर, प्रमोद पोद्दार, हरिनारायण आदि पदाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

महापौर व नगरायुक्त ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
महापौर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर पर होने वाले छठ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों को नगर निगम की ओर से पूरा सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुुंबर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, कृष्णलाल अरोड़ा, मुकेश, छठ पूजा सेवा समिति के संरक्षक रामशंकर सिंह, पवन सिंह, संतोष निरहवा, लक्ष्मण कुशवाहा, आनंद सिंह, राकेश राणा, सुधीर पंवार, रमण चौधरी, प्रदीप पंवार, कलम धीमान मौजूद रहे।

छठ पूजन का बड़ी नहर पर निरीक्षण करते मेयर संजीव वालिया व पूर्व सांसद व नगर आयुक्त

छठ पूजन का बड़ी नहर पर निरीक्षण करते मेयर संजीव वालिया व पूर्व सांसद व नगर आयुक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed