फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chhath festival with thriving offer water to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

Tue, 08 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival with thriving offer water to the rising sun
बड़ी नहर पर महिलाओं को पूजन कराते विद्वान। - फोटो : amar ujala
चार दिन से चल रहा छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने तड़के ही नदी एवं नहर के घाट पर पहुंचकर सूर्य भगवान की पहली किरण को अर्घ्य दिया। पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। निर्जला उपवास करने वाले महिलाओं ने घर पहुंचकर पूजन करने के बाद उपवास पूरा किया।
विज्ञापन


छठ महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही पांवधोई नदी एवं बड़ी नहर के घाट पर पहुंच गए। व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ सूप तथा टोकरे में फल-पकवान लेकर छठी मइया के गीत गाते हुए नदी तट पहुंची। जहां कमर तक जल में खड़े होकर सूर्य उपासना करते हुए सूर्य की पहली किरण का इंतजार किसा।
विज्ञापन


जैसे ही सूर्योदय हुआ और धरती पर पहली किरण पड़ी, श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को गाय के दूध एवं जल से अर्घ्य दिया और घाट पर दीप जलाकर एवं नारियल, फल एवं अन्य सामग्री से भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करते हुए परिवार की सुखशांति की कामना की। महिलाओं ने छठ मईया के गीत गाए। इसके बाद व्रती महिलाओं ने घर पहुंचकर पूजा अर्चना की, प्रसाद वितरण किया और फिर अपना उपवास खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हुई आतिशबाजी
सहारनपुर। सुबह तड़के से ही पांवधोई नदी एवं बड़ी नहर के घाट पर मेले का माहौल बना रहा। बच्चों ने दीपावली की तरह सूर्योदय होते ही जमकर आतिशबाजी की। 

भव्य शोभायात्रा निकाली 
सहारनपुर। पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा द्वारा बड़ी नहर मानकमऊ पर छठ पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने संतान की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना की। सभा द्वारा बड़ी नहर के घाट को सजाया गया।

सभा के संस्थापक राम मूरत यादव ने बताया कि लोगों ने सूर्योदय के साथ अंतिम अर्द्ध छठ पूजा का विधि विधान से व्रत को पूर्ण किया। उन्होंने बताया कि छठ घाट पर टेंट, लाइट, सफाई, यातायात की व्यवस्था कराई गई। घाट पर छठ मइया के गीत और जयकारे गुंजायमान होते रहे।

इस मौके पर राजा यादव के नेतृत्व में लेबर कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अखिलेश यादव, जयराम प्रजापति, जगमोहन प्रजापति, राजा यादव, रामसमूझ प्रजापति, बसंत सिंह, रमेश प्रजापति, राम आधार यादव, उपेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, अप्पू यादव, विशाल, हरिशरण तिवारी, अरविंद यादव, राजन यादव, निरहुआ, पंकज ठाकुर, राहुल, हेमंत, ब्रजेश ठाकुर, सावन, विकास, सुनील, नीटू, सुरेश ने सहयोग किया।

पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा भी छठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष दानिश आजम ने लोगों को छठ महापर्व की बधाई दी। बाबा लाल दस बाड़ा पांवधोई नदी, मानकमऊ बड़ी नहर, टपरी रोड स्थित शीतला माता मंदिर, पेपर मिल के अंदर, हिम्मत नगर, वर्धमान कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस मौके पर दशरथ गिरि, प्रमोद पोद्दार, अनिल पोद्दार, हरिनारायन, राजेंद्र मेहता, पुनीता वर्मा, मोनू   शर्मा, संतोष गिरि, उमेश गिरि, नरेंद्र झा, अभिषेक, इंद्रजीत गोस्वामी, अजय गिरि, सोनू, त्रिलोक ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed