फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheating of thirty lakhs by luring to sell plot and shop

प्लाट और दुकान बेचने का लालच देकर तीस लाख की ठगी

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cheating of thirty lakhs by luring to sell plot and shop
- फरार कमेटी संचालक और उसके भाइयों सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। नगर से अनेक लोगों की रकम लेकर फरार हुए कमेटी संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ एक और व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये से अधिक की रकम ठगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर की ओम गारमेंट्स के स्वामी गांव सुखेड़ी निवासी पद्म सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी मोहल्ला कुरैशियान निवासी अहसान और इनाम पुत्रगण रशीद, रूकैय्या पत्नी इनाम, अमान पुत्र इनाम, अकरम और बबलू पुत्रगण हाजी अहसान एवं जिला मुजफ्फरनगर के गांव रूहाना कलां निवासी सुधीर त्यागी ने तीतरो रोड स्थित अपनी एक दुकान और एक प्लाट का सौदा उससे 50 लाख रुपये में किया था। इसके लिए उसने दस लाख रुपये नकद बयाने के तौर पर एवं 20 लाख 82 हजार रुपये किस्तों में बैंक ट्रांसफर एवं फोन पे द्वारा आरोपियों को दिए थे। इसके बाद जब उसने आरोपियों को दुकान एवं प्लाट का बैनामा कराने के लिए कहा तो पहले तो आरोपी वादे करते रहे परंतु नौ मई को आरोपियों ने बैनामा कराने से साफ इंकार कर दिया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि नामजद आरोपी कमेटी भी चलाते थे जिसमें लाखों रुपये लेकर फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed