फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheated of Rs 8.23 lakh to get a job in Saudi Arabia

Saharanpur News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के लिए ठगे 8.23 लाख रुपये

Sat, 18 Nov 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 8.23 lakh to get a job in Saudi Arabia
- थाना जनकपुरी के जमालपुर निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

- देवरिया और नवी मुंबई के रहने वाले हैं ठगी करने वाले

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तीन लोगों ने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर 8.23 लाख रुपये की ठगी की है। इसके साथ ही उन युवकों से भी ठगी की, जिन्हें सऊदी अरब में नौकरी के लिए भेजना था। सऊदी अरब में काम करने वाले एक व्यक्ति के बेटे ने जनकपुरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी देवरिया व नवी मुंबई के रहने वाले हैं।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी अंकुश कुमार ने बताया कि उनके पिता पृथ्वी सिंह सऊदी अरब के रियाध में काम करते हैं। वहीं पर सतीश यादव निवासी गांव अर्जुन डूगरी थाना हाटा देवरिया भी काम करता है। आरोप है कि सतीश यादव ने अंकुश के पिता पृथ्वी से कहा कि वह अपने कुछ लोगों को सऊदी बुला सकते हैं। वह पासपोर्ट व वीजा बनवा देंगे। इसके लिए एक लाख रुपये प्रति युवक के हिसाब से लगेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अंकुश ने शाहवेज निवासी अहमदनगर कूकड़ा, अजमल निवासी दभेड़ी बुढ़ाना, शहजाद निवासी गोकलहेड़ी, थाना भोपा मुजफ्फरनगर, आसिफ निवासी कूकड़ा मुजफ्फरनगर, मोहसीन निवासी भारापुर हरिद्वार, समीर निवासी भोरी हरिद्वार, नौशाद निवासी गांव हरपुर थाना मोहतिया देवरिया से फोन पर बात की। एक-एक लाख रुपये सतीश यादव व उनके जानकारों के खाते में भेज दिए। आरोप है कि सतीश यादव के जानकार संजीव यादव निवासी हाटा देवरिया और ए-खान निवासी आरकड़े बिल्डिंग नागपाड़ा जंक्शन नवी मुंबई ने कहा कि वीजा और पासपोर्ट उनके पास है। अंकुश का कहना है कि उपरोक्त युवक जब मुंबई पहुंचे तो आरोपितों ने इनसे भी रुपये ले लिए और वीजा व पासपोर्ट नकली थमा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनकपुरी थाना प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed