फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CHC pregnant out of the delivery vehicle

गर्भवती को सीएचसी से निकाला, गाड़ी में हुआ प्रसव

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
CHC pregnant out of the delivery vehicle
गर्भवती महिला - फोटो : gjk
सहारनपुर के अंबेहटा में गर्भवती महिला को एएनएम ने अस्पताल में भर्ती करने के बजाय बाहर का रास्ता दिखा दिया। महिला ने गाड़ी में ही बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड आठ से उजमा प्रवीन नगर पंचायत की सभासद हैं। सभासद के पति शमीम अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के कारण नकुड़ सीएचसी में ले गया था।
विज्ञापन


उस समय अस्पताल में कोई नर्स या चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं था। सीएचसी के चौकीदार के बुलावे पर कुछ देर बाद एक एएनएम वहां आई और बिना उसकी पत्नी को देखे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीम अंसारी के मुताबिक  जब उन्होंने एएनएम से इसका कारण जानना चाहा तो वह आगबबूला हो गई और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पत्नी को धक्के देकर सीएचसी से बाहर कर दिया। 

शमीम ने बताया कि वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल जाने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी ने गाड़ी में ही बच्ची को जन्म दे दिया। शमीम अंसारी ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।


एएनएम के व्यवहार पर रोष जताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम नकुड़ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed