फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Charge sheet of Sangatheda's quadruple murder case filed in court

Saharanpur News: सांगाठेड़ा के चौहरे हत्याकांड की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet of Sangatheda's quadruple murder case filed in court
गंगोह। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में हुए दिल दहला देने वाले चौहरे हत्याकांड में पुलिस ने अपनी जांच पूरी करते हुए आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला के खिलाफ 150 पन्नों से अधिक की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। यह हत्याकांड उत्तर प्रदेश के हालिया इतिहास में सबसे वीभत्स पारिवारिक हत्याओं में से एक माना जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने न केवल अपनी पत्नी की बल्कि अपने तीन मासूम बच्चों की भी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश एवं शिवांश की हत्या के आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला के खिलाफ दर्ज इस चार्जशीट में करीब 20 अहम गवाहों के बयान, फोरेंसिक साक्ष्य, आला-ए-कत्ल की बरामदगी, मृतकों के शरीर से बरामद गोलियों और पिस्टल का मिलान जैसे तकनीकी सबूत भी शामिल किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि आरोपी योगेश रोहिला ने हत्या से पहले मानसिक असंतुलन का बहाना बनाना शुरू कर दिया था, ताकि अदालत में खुद को निर्दाेष दिखाया जा सके, लेकिन जांच में यह साबित हुआ कि यह पूरी योजना पहले से रची गई थी और मानसिक तनाव की कहानी महज बचाव की रणनीति थी। चार्जशीट में इस बात का विशेष उल्लेख है कि योगेश रोहिला राजनीति में एक बड़ी भूमिका चाहता था। उसे लगने लगा था कि उसका परिवार उसके राजनीतिक कॅरिअर में बाधा बन रहे हैं। इसी भ्रम में उसने यह घिनौनी साजिश रची। पुलिस ने इसे पॉलिटिकल साइकोपैथी जैसा कृत्य माना है।
विज्ञापन

----
-- फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने की सिफारिश
पुलिस विभाग ने इस मामले की गंभीरता और समाज पर इसके दुष्प्रभाव को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की सिफारिश की है। अधिकारियों का कहना है कि योगेश रोहिला को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना अब केवल कानूनी नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व भी है। पुलिस अब उसे उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए मजबूती से पैरवी करेगी। उसका मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की सिफारिश भी पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
--यह था मामला
गंगोह के गांव सांगाठेड़ा निवासी भाजपा नेता योगेश रोहिला ने 22 मार्च को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा और बेटो देवांश एवं शिवांश की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपने ही घर मे अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारकर उसने पुलिस को फोन करके कहा था कि मैने पत्नी बच्चो को मार दिया है, आकर उठा लो। इसके बाद पुलिस ने उसे आला ए कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया था।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed