{"_id":"6a5fc72e53ee058d7900b05c","slug":"chaos-reigned-for-15-minutes-as-the-condition-of-the-women-deteriorated-one-by-one-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-180121-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 15 मिनट मचा रहा हड़कंप, एक-एक करके बिगड़ती गई महिलाओं की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 15 मिनट मचा रहा हड़कंप, एक-एक करके बिगड़ती गई महिलाओं की हालत
Wed, 22 Jul 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हरोड़ा स्थित मीट फैक्टरी में सबुकछ सामान्य दिनों की भांति काम चल रहा था। वहां पर अधिकतर महिलाएं काम करती है। शाम के समय अचानक अमोनिया गैस की गंध आनी शुरू हुई। इसके बाद एक-एक कर महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ने लगी, तभी पता चला कि गैस का रिसाव हो गया है। ऐसे में वहां पर हड़कंप मच गया। सभी श्रमिक वहां से बाहर भागने लगे। बेहोश हो चुकी महिला श्रमिकों को वहां से उठाकर अस्पताल तक लाया गया। करीब 15 मिनट तक फैक्टरी में खलबली मची रही। आसपास के लोगों को जैसे ही इसका पता चला तो वहां पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि फैक्टरी का मुख्य गेट नहीं खोला गया। फैक्टरी आबादी से बाहर है और समय रहते गैस पाइप ठीक कर दिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
अत्यधिक मात्रा में गैस शरीर में जाने से हो सकती है मौतजिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन चाहिए होती है। ऑक्सीजन की जगह यदि सांस के जरिये अमोनिया गैस शरीर में प्रवेश करती है तो वह फेफड़ों में जाकर और खून में मिलकर नर्वस सिस्टम को गड़बड़ा सकती है। इसके चलते व्यक्ति बेहोश हो जाता है। अमोनिया गैस सूंघने से एकदम मौत नहीं होती, लेकिन यदि रिसाव अत्यधिक मात्रा में हो और अधिक मात्रा में गैस शरीर में प्रवेश कर जाए तो वह जानलेवा भी हो सकती है।
प्रो. राजकुमार, विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, जेवी जैन कॉलेज
-- -- -- --
यह बोले चिकित्सक
अमोनिया एक तीखी गंध वाली रंगहीन गैस है। गैस की तेज गंध महसूस होते ही तुरंत उस स्थान से दूर हो जाएं। नाक और मुंह पर गीले कपड़े से ढक लें। अधिक मात्रा में इसका रिसाव होने पर यह मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। गैस के संपर्क में आने से आंखों में जलन, लालिमा और पानी आने लगता है। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं।
विज्ञापन
डॉ. सुधीर राठी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
-- -- -- --
फैक्टरी के फ्रीजर में लगे पाइप से गैस रिसाव हुआ था। तभी स्टाफ ने 14 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद 12 को छुट्टी मिल गई है, बाकी दो का उपचार चल रहा है। श्रमिकों की हर संभव मदद की जाएगी।
हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व सांसद