फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chants of Hare Krishna and Hare Ram reverberated in the metropolis

Saharanpur News: महानगर में गूंजे हरे कृष्ण, हरे राम के जयकारे

Tue, 16 Jul 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Chants of Hare Krishna and Hare Ram reverberated in the metropolis
सहारनपुर। महानगर में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रभु जगन्नाथ के रथ को रस्से खींचा। हरे कृष्ण, राम-राम हरे-हरे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय में हो गया। प्रभु को 56 भोग अर्पित कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

सोमवार को सर्वप्रथम इस्कॉम मंदिर के संतों ने अग्रवाल धर्मशाला में भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कराई। इसके साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। भगत सिंह चौक से दोपहर दो बजे रथयात्रा का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर, योगेश दहिया, पूर्व विधायक नरेश सैनी, मुख्य यजमान हितेश गर्ग और श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल और अध्यक्ष संजय कर्णवाल ने किया।
विज्ञापन

बैंडबाजों संग रथयात्रा मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट होते हुए घंटाघर पर पहुंची। घंटाघर पर मुकेश सेठी और श्रद्धालुओं ने भगवान को 56 भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। निर्भयपाल मार्केट के पास तीरथ दास मेहता और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष आरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को रस्से खींच रहे थे। यात्रा दिल्ली रोड होते हुए आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रभु जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। श्री हरि मंदिर के निकट स्थित मैदान भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मार्ग में कई जगहों पर स्टॉल लगाकर लोगों ने प्रसाद वितरित किया और स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हितेश गर्ग, रम्मी धवन, प्रवेश धवन, शेखर कर्णवाल, मुकेश मेहता, संजीव शर्मा, ललित पोपली, आशीष महाजन, राजकुमार राजू, प्रदीप धमीजा, विनीत कर्णवाल, बोबी कर्णवाल, डॉ. पंकज खन्ना, रविंद्र मिगलानी, मोहन लाल मेहंदी रत्ता आदि मौजूद रहे।


तारों में उठी चिंगारी
श्रीराम चौक पर बिजली के तारों में चिंगारी उठी, जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते काबू कर लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके कुछ ही देर बाद श्रीराम चौक पर यात्रा पहुंचनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed