{"_id":"61b4f494063bdf5da0548392","slug":"changed-picture-of-rural-areas-many-development-works-saharanpur-news-mrt568637933","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों की बदली तस्वीर, विकास के हुए कई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों की बदली तस्वीर, विकास के हुए कई काम
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पटनी में बनाया गया सामुदायिक शौचालय
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बीते 35 वर्षो में जिले में ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदली है। ग्रामीण स्वच्छता को लेकर जहां लोग जागरूक हुए हैं, वहीं 264 करोड़ की लागत से जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 2.20 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही 37 करोड़ से प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक के अलावा अलावा विकास के कार्य हुए हैं।
जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में करीब 20 लाख की आबादी है। समय के साथ आबादी बढ़ती गई। व्यवस्था न होने की वजह से ग्रामीण को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत सात वर्ष पूर्व खुले में शौच मुक्त गांव बनाने का अभियान शुरू हुआ, जिसके तहत जिले भर की 884 पंचायतों में लोगों के घर 2.20 लाख शौचालय बनाए गए। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय भी बनाया गया है। इसका नतीजा यह रहा कि ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदली है।
ग्राम सचिवालय किए विकसित
ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय भी विकसित किए हैं, जिसके तहत गांव में ही कार्यालय बना दिया गया, जिसमें पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अनेक सुविधाएं दी गई। ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय पर न आना पड़े। जनपद में 550 ग्राम सचिवालय विकसित हो चुके हैं, जबकि बाकी में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
हर घर पहुंचेगा शुद्ध जल
इसी तरह ग्रामीण इलाकों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ। इसके तहत सर्वे पूरा हुआ, लेकिन कोरोना काल की वजह से कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब जल निगम के सहयोग से कार्यदायी संस्था ने कुछ जगहों पर कार्य शुरू कराया है।
पथ प्रकाश की व्यवस्था हुई बेहतर
ग्रामीण इलाकों में पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर हुई है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और उनके मजरे में सोलर उर्जा वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। ग्रामीणों को अंधेरे की वजह से अब परेशान नहीं होना पड़ता है।
जिले में ही बनेगी बायोगैस और सीएनजी
जिले में बायोगैस और सीएनजी बनाए जाने की रूपरेेखा तैयार कर ली गई है। गोबर धन योजना के तहत हुए सर्वे में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली और मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव कलसिया में भूमि चिह्नित की गई।
ग्रामीण इलाकों में कई विकास कार्य हुए हैं। इससे ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदली है। वहीं, ग्रामीणों की समस्याओं का भी समाधान हुआ है। भविष्य में अनेक विकास कार्य होने हैं।---विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी

ग्राम पंचायत पटनी में बनाया गया सामुदायिक शौचालय- फोटो : SAHARANPUR

नागल के गांव साल्हापुर में बनाया गया ग्राम सचिवालय- फोटो : SAHARANPUR