{"_id":"61b3993d95eb885b7049e689","slug":"chandrashekhar-s-azad-samaj-party-will-contest-elections-on-kettle-symbol-saharanpur-news-mrt568485489","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतली सिंबल पर चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केतली सिंबल पर चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी का चुनाव चिन्ह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विधान सभा चुनाव में केतली सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय निर्वाचन आयोग से पांच राज्यों में चुनाव के लिए केतली चुनाव चिह्न आवंटित हुुआ है। इसके बाद से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
आजाद समाज पार्टी का गठन 14 अप्रैल 2020 को हुआ था, लेकिन चुनाव चिह्न नहीं मिला था। जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि चुनाव चिह्न के लिए पार्टी कोर्ट गई थी। हाई कोर्ट नई दिल्ली से पांच राज्यों के लिए एक समान चुनाव चिन्ह पर विचार करने को कहा था। मगर 30 नवंबर 2021 को तीन राज्यों के लिए अलग तथा दो राज्यों के लिए अलग चुनाव चिह्न दिया गया था। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कोर्ट में रिट दायर की थी। जिसमें कोर्ट ने पार्टी के पक्ष में निर्णय लिया है। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के लिए केतली चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। मामले में पार्टी की ओर से अधिवक्ता एमएस आर्य ने पैरवी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर भी इसका जिक्र किया है।
शोषित और वंचित समाज को हुक्मरान बनाने और सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लिए पार्टी संकल्पित है। भारत निर्वाचन आयोग से पांच राज्यों के लिए केतली चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। पार्टी आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)।