फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandrashekhar alleges that a police officer in Lucknow threatened him.

Saharanpur News: चंद्रशेखर का आरोप, लखनऊ में बैठे एक पुलिस अधिकारी ने दी धमकी

Fri, 26 Sep 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:27 AM IST
सार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के एक बड़े पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chandrashekhar alleges that a police officer in Lucknow threatened him.
छुटमलपुर में अपने आवास पर समर्थकों के साथ सांसद चंद्रशेखर आजाद। श्रोत समर्थक

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के एक बड़े पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने फोन पर एमपीएमएलए कोर्ट में चल रहे उनके मुकदमे का हवाला देकर मेरठ जाने से रोकने की धमकी दी।
विज्ञापन


इससे पहले सांसद के मेरठ कूच की सूचना से हड़कंप मचा रहा। जिले के कई थानों की पुलिस उनके आवास पर लगा दी गई। हालांकि दोपहर के समय वह मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दरअसल, सांसद चंद्रशेखर आजाद को मेरठ जेल में बंद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी से मिलने जाना था। बुधवार रात से ही उनके आवास पर पुलिस लगा दी गई थी। दिन निकलते ही कई थानों की पुलिस सांसद के हरिजन काॅलोनी स्थित आवास पर तैनात कर दी गई।

एसपी देहात सागर जैन थाने पर डटे रहे। इसी बीच पुलिस जमावड़े की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में सांसद के समर्थक भी जुट गए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि यह बेहद चिंतनीय बात है कि कुछ अधिकारियों को लगता है कि न्यायपालिका उनकी जेब में है।

आरोप लगाया कि उनके पास पुलिस एक बड़े अधिकारी का लखनऊ से फोन आया था। अधिकारी ने कहा कि यदि आप मेरठ जाने की कोशिश करोगे तो आपके जो एमपीएमएलए कोर्ट में मुकदमे हैं उनमें हम आपको छोड़ेंगे नहीं।
उन्होंने कहा कि बड़े अधिकारी और उनके पीछे के लोगों को वह कहना चाहेंगे कि अपने लाेगों के सम्मान की रक्षा के लिए वह संसद सदस्यता को दो बार भी छोड़ने के लिए तैयार हैं। आत्मसम्मान से समझौता किसी भी सूरत में नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed