फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandigarh Express stood at the railway station for an hour

एक घंटे रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस

Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Express stood at the railway station for an hour
सहारनपुर। ट्रेनों के घंटों की देरी से चलने के लिए यात्रियों का बुरा हाल है। रविवार को कोर्ट पुल के नजदीक रेलवे लाइन पर कांटा बदलने और पिलखनी-सरसावा में ट्रैक पर काम होने से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बुरी तरह प्रभावित हुई। करीब एक घंटे तक चंडीगढ़ एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15011 चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ से चंडीगढ़ तक वाया सहारनपुर होकर गुजरती है। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर में 12:35 बजे सहारनपुर आती है। रविवार को कोर्ट रोड पुल के नीचे गुजरने वाली रेलवे लाइन पर कांटा बदलने के लिए दोपहर एक बजे से 2:30 बजे ब्लॉक रहा। जिसके चलते चंडीगढ़ एक्सप्रेस को बलियाखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास घंटों तक खड़े किए रखा। अपने निर्धारित समय से करीब 2:14 घंटे की देरी से चलकर 2:49 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लेकिन पिलखनी-सरसावा-कलानौर में ब्लॉक होने के चलते इस ट्रेन को 2:50 से 3:40 बजे तक इस ट्रेन को सहारनपुर में खड़ा करना पड़ा। ब्लॉक खुलने के बाद चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस ट्रेन के बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों को झेलना पड़ा। इसी तरह गाड़ी संख्या 15211 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट और 22424 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस भी 1:48 घंटे की देरी से पटरी पर दौड़ी।
विज्ञापन

दो मालगाड़ी भी रही प्रभावित
ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा तो दो मालगाड़ियां भी प्रभावित रही। जिस पर मालगाड़ियों को निकलना था, उस समय ब्लॉक लेकर ट्रैक पर काम चल रहा था। काम पूरा होने के बाद ही दोनों मालगाड़ियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed