{"_id":"674246e2a96e14daef0082fa","slug":"chanchak-main-road-got-blocked-due-to-breaking-of-culvert-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-136647-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिया टूटने से चाणचक मुख्य मार्ग हुआ अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिया टूटने से चाणचक मुख्य मार्ग हुआ अवरुद्ध
विज्ञापन
शाकंभरी। शिवालिक तलहटी में वन मार्ग पर स्थित गांव शेरपुर पैलो के मजरे चाणचक गांव के मुख्य मार्ग पर पुलिया टूटने से रास्ता बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
ब्लॉक साढ़ोली कदीम का यह गांव शिवालिक तलहटी में बसा है। इस गांव की मिर्जापुर के रास्ते से गांव की दूरी लगभग पांच किमी है। जबकि बादशाही बाग के रास्ते से दूसरा रास्ते की दूरी तीन किमी है। बरसात के मौसम में यह रास्ता बाढ़ का पानी आने से अवरुद्ध हो जाता है। इस रास्ते से होकर जाने वाले वन मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया ब्रिटिश काल के समय की बनी हुई थी, जिसकी एक साइड जर्जर होकर टूट गई है।
इसके चलते गांव में भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ग्राम प्रधान आकिल चौधरी, वकील चौधरी, फूल सिंह, अखलाख, अख्तर, सागर, फारुख, रहमदीन, मदन सिंह, सावित्री देवी, सलेलता रानी आदि का कहना है कि सेना का फायरिंग अभ्यास भी इसी गांव के आसपास होने की वजह से भी यह रास्ता अति महत्वपूर्ण है। वाहनों के रात्रि में इस गड्ढे में गिरने से हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस पुलिया को बनवाने की मांग की है।