{"_id":"5fea22c18ebc3e4105382a8a","slug":"challans-will-be-written-on-the-names-of-caste-and-department-written-on-vehicles-saharanpur-news-mrt517861441","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति के साथ विभाग के नाम लिखने का भी है शगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति के साथ विभाग के नाम लिखने का भी है शगल
विज्ञापन
सहारनपुर में लग बाइको पर जाति सूचक शब्द
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गुर्जर, जाट, सैनी, राजपूत, ब्राह्मण...सहित और भी जाति या धर्म सूचक शब्दों के साथ पुलिस प्रशासन से लेकर अन्य सरकारी विभागों के नाम जिले में वाहनों पर खूब लिखे जा रहे हैं। अब शासन की ओर से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग वाले वाहनों के चालान काटने के निर्देश से वाहन स्वामियों में बेचैैनी है। इन शब्दों का इस्तेमाल गाड़ियों पर अमूमन रौब दिखाने के लिए हो रहे है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने पार्किंग स्थलों से लेकर सड़कों पर ऐसे वाहनों की पड़ताल की तो काफी संख्या में ऐसे वाहन नजर आए।
कस्बों और देहात में ज्यादा है इसका चलन
- जिले के रामपुर मनिहारान, नानौता, देवबंद, बेहट सहित अन्य कस्बों और देहात में जाति या धर्म सूचक शब्दों को वाहनों पर लिखने का चलन अधिक है। शहर में भी कुछ लोग ऐसे शब्दों को इस्तेमाल अपनी वाहनों पर करने से लिखकर अपनी अलग पहचान दिखाने का प्रयास वाहन स्वामी कर रहे हैं।
इन विभागों के नाम का अधिक होता है प्रयोग
- जातिसूचक के अलावा वाहनों पर पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, वाणिज्य कर विभाग, न्याय विभाग सहित अन्य विभागों के नाम वाले शब्दों का प्रयोग वाहनों पर होता रहा है। हाल यह है कि सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर लिपिक स्तर तक के कर्मचारी विभाग के नामों का प्रयोग वाहनों पर कर रहे हैं।
विज्ञापन
नंबर की जगह जाति या पद लिखने वालों के काटे जा रहे चालान
- वाहनों की नंबर प्लेट पर पंजीयन अंकों की जगह केवल जाति या विभाग का पदनाम लिखने वालों के चालान पहले भी काटे जाते रहे हैं। अनलॉक के दौरान शहर में ऐसे 300 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं।
कोराना काल में वसूला गया पांच करोड़ से ज्यादा जुर्माना
- कोरोना संक्रमण काल में कोविड के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन स्वामियों से पांच करोड़ रुपये से भी अधिक का जुर्माना पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग की टीमों ने वसूला है। नए निर्देश के बाद यह वसूली अब और बढ़ेगी।
जातिसूचक नाम वाले वाहन का होगा 2000 रुपये का चालान
- यातायात पुलिस प्रभारी पवन तोमर ने बताया कि जातिसूचक शब्द वाले वाहन का चालान यदि किया जाता है तो उसके लिए 2000 रुपये का जुर्माना होगा। इसलिए ऐसा शौक रखने वाले वाहन स्वामियों को अब सावधान हो जाना चाहिए।
पहले करेंगे जागरूक, नहीं माने तो करेंगे चालान
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा का कहना है कि अभी तो शासन के निर्देश आए हैं। इसके बारे में पहले वाहन स्वामियों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। यदि फिर भी नहीं माने तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में लग बाइको पर जाति सूचक शब्द- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लग बाइक पर लिखा प्रशासन- फोटो : SAHARANPUR