फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chaitra Navratr: health of 22 people deteriorated after eating buckwheat flour puris and pakodas in Saharanpur

Chaitra Navratri: कुट्टू आटे की पूड़ी व पकौड़ी खाने से 22 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई गांवों में मचा हड़कंप

Wed, 10 Apr 2024 07:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

Chaitra Navratri: सहारनपुर में कुट्टू आटे की पूड़ी व पकौड़ी खाने से 22 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगों की तबीयत बिगड़ने से कई गांवों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Chaitra Navratr: health of 22 people deteriorated after eating buckwheat flour puris and pakodas in Saharanpur
कुट्टू के आटे की पूड़ी खाकर लोगों की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र में उपवास रहकर रात को कुट्टू के आटे की पूड़ी व पकौड़ी खाने के बाद 22 लोग बीमार हो गए। आनन-फानन बीमार लोगों को गांव के ही डॉक्टर को दिखाया गया। जहां रातभर भर्ती होने के बाद सुबह डिस्चार्ज किया गया। सभी को पेट दर्द, ऐंठन, उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। लेकिन, जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्रों में कुट्टू के आटे की बिक्री बढ़ जाती है। सहारनपुर में बड़गांव के गांव सहजी निवासी अरविंद पुत्र बाबूराम मंगलवार को कस्बा बड़गांव से कुट्टू का आटा लेकर गया था। रात में परिवार के सदस्य कुटटू के आटे से बनी पूड़ी खाकर सो गए। करीब रात 11 बजे अचानक अरविंद व उसकी पत्नी, बेटी, भाई, भाभी, भतीजी सहित परिवार में आठ लोगों को अचानक पेट दर्द, ऐंठन, दस्त के शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर रात में ही निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। इनके अलावा नीटू सैनी व उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब हुई।

विज्ञापन

उधर, गांव सांवतखेड़ी निवासी विनय कुमार सहित कई परिवार व गांव शब्बीरपुर में प्रेम सिंह व उसकी पत्नी अनीता, पुत्रवधू की कुट्टू से बनी पूड़ी खाने से उल्टी दस्त होने पर हालत खराब हो गई। निजी चिकित्सकों के यहां पीड़ितों ने उपचार कराया। उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार आया।

विज्ञापन

इनके अलावा बड़गांव निवासी प्रेमपाल, उसके दो बच्चे और पत्नी की भी कुट्टू आटे से बनी पूड़ी व पकौड़ी खाने से तबीयत बिगड़ी। रात में ही चिकित्सक को दिखाना पड़ा। बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने बड़गांव की एक ही दुकान से कुटटू का आटा खरीदा था।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें

विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलता रहता है। इस समय चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। इसको लेकर भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बड़गांव क्षेत्र में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी नहीं है। - अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य (प्रथम), सहारनपुर मंडल

यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed