फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chairman slowed by slow pace of smart city operations

स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी गति से चेयरमैन नाराज

Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chairman slowed by slow pace of smart city operations
सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी की बैठक लेते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में हुई। स्मार्ट सिटी बोर्ड के चेयरमैन/कमिश्नर संजय कुमार ने कार्यों की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने स्मार्ट हेल्थ सेंटर, स्मार्ट रोड, प्रभुजी की रसोई, सीवरेज, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जुबली पॉर्क मल्टीलेवल पार्किंग, वर्टिकल गार्डन, पेंटमाई सिटी अभियान, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम, मंडी समिति रोड के विकास संबंधी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। अनेक योजनाओं के टेंडर और वर्क ऑर्डर होने के बावजूद अभी तक उन पर कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) के अधिकारियों से कहा कि उनकी जो टीम परियोजनाओं को क्रियान्वित करेगी, उसे तुरंत बुलाएं और कार्य शुरू कराएं। दिल्ली रोड पर वॉटर बॉडी प्रोजेक्ट व कंपनी बाग आदि परियोजनाओं की हर महीने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि स्मार्ट लाइब्रेरी का वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कार्य अभी क्यों शुरू नहीं हुआ है। शहर के पांचों प्रमुख मार्गों पर बनने वाले प्रवेश द्वारों को भी शीघ्रातिशीघ्र बनाए जाने के निर्देश दिए। मेला गुघाल क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई योजना की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, निदेशक सुशील पुंडीर व मनमीत बजाज के सुझावों के बीच उन्होंने खात्ताखेड़ी में बनाए जाने वाले शॉपिंग कांपलेक्स के निर्माण से पूर्व वुड कार्विंग एसोसिएशन से परामर्श करने का सुझाव दिया। स्मार्ट सिटी निदेशक व पूर्व कमिश्नर आरपी शुक्ल के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बताया कि बाबा लालदास बाड़ा, हाजी शाह कमाल और फुलवारी आश्रम को एकीकृत कर सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा तथा पास ही स्थित मोक्ष धाम को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कमिश्नर संजय कुमार को वेंडिंग जोन, क्रेजी नाला व पटरी निर्माण तथा प्रभु जी की रसोई के सामने बनने वाली दुकानों आदि की जानकारी दी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जल निगम, पीडब्लूडी, विद्युत निगम, सिंचाई, सेतु निगम आदि विभागों के अधिकारियों के अलावा स्मार्ट सिटी के सीएफओ राजीव कुशवाह, सीएस पूजा वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र आजम, अर्बन प्लानर विनीत विरदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed