फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chairman of Bhojpur Cooperative Society, who went to get medicines, is missing

Saharanpur News: दवा लेने गए भोजपुर सहकारी समिति के चेयरमैन लापता

Sun, 05 Nov 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Bhojpur Cooperative Society, who went to get medicines, is missing
भोजपुर सोसायटी के चेयरमैन पंकज चौधरी। श्रोत परिजन
- हरियाणा के पानीपत में सड़क किनारे पड़ा मिला मोबाइल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता (सहारनपुर)। शामली में दवा लेने गए नानौता के भोजपुर गांव स्थित सहकारी सेवा समिति के चेयरमैन पंकज चौधरी लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शामली सहित पानीपत में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी सहकारी सेवा समिति के चेयरमैन पंकज चौधरी पुत्र धर्म सिंह शनिवार को शामली में चिकित्सक के यहां से दवा लेने गए थे। देर शाम तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने फोन पर संपर्क किया। मोबाइल फोन हरियाणा के पानीपत में किसी व्यक्ति से सड़क किनारे पड़ा मिलने की बात पता चली। इससे परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी ही चेयरमैन को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed