फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chain system of Chinese manjha, rope in the hands of minors

Saharanpur News: चीनी मांझे का चेन सिस्टम, नाबालिगों के हाथों में डोर

Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chain system of Chinese manjha, rope in the hands of minors
सहारनपुर के लक्खी गेट ​​स्थित दुकान पर मांझे और पतंग के लिए लगी भीड़ 
सहारनपुर। बसंत पंचमी के नजदीक आते ही चीनी मांझे की बिक्री तेज हो गई है। महानगर में चीनी मांझा पकड़ा भी जा चुका है। ऐसे में रिपोर्टर ने इसकी तह तक जाने का प्रयास किया। इसमें सामने आया कि चीनी मांझे की खरीद के लिए चेन सिस्टम बना हुआ है, जिसकी डोर नाबालिगों के हाथ में है।
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से दुकानों पर चीनी मांझा नहीं मिलेगा, लेकिन घरों में आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए बाजार में छोटे बच्चे सक्रिय हैं, जो दुकान पर आने वाले हर ग्राहक पर पैनी नजर रखते हैं। दुकान से हटते ही ग्राहक के पीछे लग जाते हैं फिर उससे संपर्क करते हैं।
विज्ञापन

n स्टिंग में ऐसे पकड़ में आया चीनी मांझे का खेल : टीम लक्खी गेट पहुंची। यहां 15 से 20 दुकानों पर बसंत पंचमी की रौनक दिखी। बच्चों से लेकर बड़े पतंग व मांझा खरीदने में व्यस्त थे। यहां टीम ने दुकानों पर थोक के भाव पतंग व मांझे की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत पतंग के दामों से हुई तो उन्होंने तमाम किस्म की पतंगें दिखाईं। इसके बाद जब बात मांझे की हुई तो शुरुआत में ही बोल दिया कि यहां सिर्फ भारतीय मांझा मिलता है। पूछा कि चीनी मांझा मिलेगा क्या? जवाब मिला, नहीं भाई जमानत भी नहीं मिलती। ले जाना है तो यही ले जाओ। 30 रुपये से लेकर 650 रुपये तक की रील है। यही बेच रहे हैं।
प्रतिबंध के बाद से ही हमने चीनी मांझा बेचना बंद कर दिया था। इसी दौरान दुकान के बाहर करीब 15 और 16 साल के दो बच्चे मिले, जो बाइक पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed