फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cervical and breast cancer awareness campaign from today

सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर जागरूकता अभियान आज से

Sun, 07 Mar 2021 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Cervical and breast cancer awareness campaign from today
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी की ओर से आज से सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सोसायटी से जुड़ी महिला चिकित्सक अपनी ओपीडी में आने वाली महिला रोगियों को इसकी जानकारी देंगी।
विज्ञापन

सोसायटी की चैप्टर अध्यक्ष डॉ. नूतन उपाध्याय ने बताया कि स्तन कैंसर आम बीमारी है। वर्ष 2020 में भारत में सात लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिससे साफ है कि यह बड़ी चुुनौती है, जिससे मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने बताया कि किसी महिला को स्तन में गांठ महसूस हो रहा है तो चिकित्सक से तुरंत परीक्षण कराएं। इसी तरह महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर भी हो रहा है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक वायरल इंफेक्शन भी होता है। इसके लिए टीका उपलब्ध है। सहारनपुर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी द्वारा आईएमए के सहयोग से महिला दिवस पर आठ से 15 मार्च तक सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सोसाइटी की सचिव ननिता चंद्रा, डॉ. नैना मिगलानी,डॉ. अनिता मलिक, डॉ. इंदिरा भार्गव, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. मिनिल गोयल, डॉ. चित्रा मनचंदा, डॉ. विनिता मल्होत्रा, डॉ. दीपा अनेजा आदि अपनी ओपीडी में महिला रोगियों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed