फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ceremony Tausha Sharif completed, preparations for Urs intensified

Saharanpur News: रस्म तौशा शरीफ के साथ उर्स की तैयारियां हुई तेज

Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ceremony Tausha Sharif completed, preparations for Urs intensified
रस्म तौशा शरीफ संपन्न, उर्स की तैयारियां हुई तेज
विज्ञापन

गंगोह। रस्म तौशा शरीफ संपन्न होने के साथ ही हजरत कुतुब ए आलम के उर्स की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। कार्यक्रम में अनेक लोगों ने भाग लिया।
बता दें कि विख्यात हजरत कुतबे आलम के सालाना उर्स की रस्मो रवायतों का सिलसिला 14 जनवरी की रात से शुरू हो जाएगा जो 18 जनवरी तक चलेगा। रविवार को उर्स से एक सप्ताह पूर्व होने वाली रस्म तौशा शरीफ संपन्न की गई। दरगाह परिसर में सज्जादा नशीन महताब आलम कुद्दुसी ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षा के अनुसार अखलाक, किरदार, मोहब्बत व इंसानियत के उसूलों पर चलकर इन बुजुर्गों को ऊंचा मुकाम मिला। कार्यक्रम की शुरुआत नात-ए-पाक से हुई। कुल शरीफ और दुआ कराई गई। कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। तौशा शरीफ की रस्म में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, मो. यासिर, शादाब जहां, मो. सुहेल के अलावा दूर दराज से आए लोग भी शामिल रहे। इससे पहले सुबह के समय हजरत कुतुब ए आलम की दरगाह पर गुस्ल की रस्म अदा की गई। हजरत कुतबे आलम, शेख दाउद, शेख सादिक, मामू मौला बख्श, शेख अबू सईद की दरगाहों पर हो रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पीर-फकीरों का आना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed