फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Central and state governments are benefiting the capitalists

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकारें

Sun, 17 Jan 2021 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Central and state governments are benefiting the capitalists
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, एआईसीसी जावेद ? - फोटो : SAHARANPUR
पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही केंद्र और प्रदेश सरकार
विज्ञापन

सहारनपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिले में कई सभाएं आयोजित कर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
बलियाखेड़ी ब्लॉक के नौजली व पुवांरका ब्लॉक के छपरेड़ी में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से तीन नए कृषि कानून बनाए गए, जिसके खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। तत्पश्चात फरहान को बलियाखेड़ी ब्लॉक का महासचिव, मोमिन को सचिव और आरिफ को न्याय पंचायत अध्यक्ष, राजीव बर्मन को बहेड़ी गुज्जर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रेम कांबोज, गुलफाम अंसारी, शिव कुमार राणा, गुलफाम मलिक मौजूद रहे। उधर, मनोहपुर गांव में प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिक्षक परिषद के चेयरमैन जितेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि प्रदेश के जनपदों में शीघ्र शिक्षक समितियों का गठन किया जाएगा। कांग्रेस शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतर सिंह सैनी और संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, नितिन शर्मा, अभिषेक सैनी, नीरज कपिल, सतपाल बर्मन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed