फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   celebrated to notebandi in saharanpur

नोटबंदी दिवस की पूर्व संध्या पर मनाया विरोध दिवस

Wed, 08 Nov 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
celebrated to notebandi in saharanpur
नोब्ंदी पर विरोध जताते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने नोटबंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विरोध दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 8 नवंबर को भारत सरकार ने नोटबंदी लागू की थी जिसके चलते आज तक व्यापार ठप पड़ा है। व्यापारी समाज को नोटबंदी से भारी आर्थिक नुकसान को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित विरोध दिवस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय ने आम आदमी के साथ ही व्यापारियों को भारी नुकसान पहुुंचा दिया है।
विज्ञापन


नोटबंदी को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है लेकिन इससे बाजार में आई मंदी ने व्यापारियों को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस उद्देश्य के लिए नोटबंदी को लागू किया था वह पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से देश के व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे व्यापारी समाज आज तक भी उबर नहीं सका है। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, युवा इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष भारत कर्णवाल, महामंत्री विनीत कर्णवाल, महामंत्री जुनैद खान, ज्ञानचंद सचदेवा, विरेंद्र कुमार बहल, राजू फुटेला, अशोक कालिया आदि ने विचार रखे।

हारुन अलवी, अहसान मलिक, अमित माहेश्वरी, सरदार सिकंदरवीर सिंह बत्रा, विजय खुराना आदि रहे।
, ओमप्रकाश अरोड़ा, सार्थक नारंग, नीरज सैनी, मो. सुहैल, पंकज कालड़ा, मुकेश सेठी, सन्नी अरोड़ा, रमेश पोपली, ओमप्रकाश कंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed