फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated Christmas, Santa Claus distributed gifts

धूमधाम से मना क्रिसमस, सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार

Thu, 26 Dec 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Christmas, Santa Claus distributed gifts
सिक्रेट हार्ट चर्च में क्रिसमस पर सेंटा को बधाई देते फादर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में सुबह से देर रात तक विशेष प्रार्थना हुई। इसाई समाज के लोगों ने गिरजाघरों में पहुंचकर मोमबत्तियां जलाई। इसके साथ ही बच्चों को सेंटा क्लॉज ने उपहार दिए तो उनके चेहरे खिल गए। इसके साथ ही बच्चों ने जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर सुबह से ही महानगर के सभी गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोर्ट रोड स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च में फादर थारसिस और फादर ओम मैथ्यू ने प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि हमें असहाय और गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान अध्यापिका रेशू दयाल, सिस्टर लूसी, जूली, अर्चना जॉय, अनुपम, अनुभव, अंजना, एडी रोहन, इबलिन मैसी, टोनी आत्माराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाजोरिया रोड स्थित चर्च कंपाउंड में सेंट थॉमस चर्च में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रार्थना सभा का नेतृत्व फादर रेव्ह, संजय ऐबिल ने किया। फादर डेनियल मसीह ने यीशू मसीह के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, बसपा सांसद फजलुरर्हमान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्या सागर, एसपी सिटी विनीत भटनागर, महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक संजय गर्ग, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, शहर नायब काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, शीतल टंडन, जयनाथ शर्मा, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन, राजेश जैन, अशोक गांधी, जेनिफर अगस्टिन, सिंथिया सेन, एसएन कुमार, मैरी मिंज, मिनाक्षी, दिव्या, शिख कुमार, कंवरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल कॉलोनी स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। चर्च के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। फादर राजन पिल्ले ने प्रार्थना कराई। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग, मनोज कुमार, सुनील, राजेंद्र मौजूद रहे। उधर, मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई सेनेमेरी चर्च, मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना हुई।
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए गिरजाघर
क्रिसमस पर गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी क्रिसमस ट्री को सजाकर और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई।

सांता क्लॉज संग ली सेल्फी
युवक-युवतियों और बच्चों ने सेंटा क्लॉज संग सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। शाम के समय समय गिरजाघरों में अधिक भीड़ रही।
विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें फादर एल थार्सिस ने ने प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान फादर के ओ मैथ्यूज, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed