फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated Akhilesh Yadav's birthday with pomp

अखिलेश यादव का जन्मदिन

Fri, 02 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Akhilesh Yadav's birthday with pomp
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। बुधवार को कई स्थानों पर कराए गए 48 गरीब कन्याओं के विवाह के बाद बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव नव विवाहित जोड़ों को वर्चुअल आशीर्वाद दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय सहित कई स्थानों पर केक काटकर एवं लड्डू बांटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर स्थित सभागार में कार्यक्रम हुआ। बुधवार को सपा के पूर्व एमएलसी आशु मलिक ने अलग-अलग स्थानों पर 48 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया। इन जोड़ों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्चुअल आशीर्वाद दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्र सेन, पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, कार्यक्रम संयोजक मजाहिर हसन मुखिया, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास, साहिल खान, फरहाद आलम गाड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर स्थित जिला कार्यालय परिसर में पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्र सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और लड्डू बांटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, सरफराज खान, प्रवीन बांदूखेड़ी, अच्छन यादव, अक्षय प्रधान, राव वजाहत, कुलदीप यादव, महजबी खान, फैसल सलमानी,अब्दुल गफूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओजपुरा में सपा व्यापार सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसमें सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, अनुज गुप्ता, रविंद्र तोमर, हिमांशु, नरेंद्र आदि रहे। महीपुरा चौक पर सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। मोहित त्यागी, आशुतोष शर्मा, नितिन गौतम, विशु त्यागी, मोहित पसरीचा, विशाल शर्मा, शुभम सैनी आदि रहे।

जन्म दिन पर 101 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में चकरोता रोड स्थित कैंप कार्यालय में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 101 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आजम शाह, प्रणव शर्मा, राहुल शर्मा, टिंकू अरोड़ा, सुशील सोनकर, शावेज, सोनू त्यागी, वरदान घावरी, नागेंद्र राणा, अजय पटेल, काशिफ़ अलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed