फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated 73rd Republic Day with pomp

धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस

Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrated 73rd Republic Day with pomp
ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण करते प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं और स्कूल कालेजों में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ ही गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

नागल में आईआईएमटी, एम एस डी इंटर कॉलेज, जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोफिया इंटरनेशनल, हरीश चंद आधारशिला विद्या एकेडमी, जनता इंटर कॉलेज, नव शांति निकेतन इंटर कॉलेज, थाना नागल, विकासखंड नागल, कैनरा बैंक, स्वामी रामकृष्ण परमहंस इंटर कालेज आदि सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रबंधकों ने ध्वजारोहण करते हुए गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ के पंचायत भवन पर प्रधान बाबूराम] थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी, सेंट मैरी चिल्ड्रन एकेडमी में अनिल कुमार, दून कॉलेज सुंदरपुर में प्रवीण चौधरी, जय जनता विद्यालय दामोदराबाद में प्रबंधक अजय कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन गुलशाना चौधरी इनाम शाकिर, जिला सहकारी बैंक व किसान सेवा सहकारी समिति पर डीसीबी के डायरेक्टर चौप्त राज सिंह माजरा, पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, विर्क सिरोही सद्भावना महाविद्यालय में कोषाध्यक्ष ममता चौधरी, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, गांधी इंटर कॉलेज में विनोद मित्तल, अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पवन सैनी, सीएस दयानंद इंटर कॉलेज में नरेश शर्मा ने झंडा फहराया।
बड़गांव पंचायत कार्यालय एवं पीएचसी पर प्रधान शिवकुमार सिंह राणा, किसान सेवा सहकारी समिति पर एमडी विरेंद्र सिंह, थाना पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र गौतम, चौ. आशाराम महाविद्यालय जड़ौदा पांडा में चेयरमैन वत्सराज स्वाधीन, बाबा मोहन सिंह इंटर कॉलेज दल्हेड़ी में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह राणा, दिव्य पब्लिक स्कूल बड़गांव में प्रधानाचार्या जीवा तोमर, जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा चांद में प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह ने झंडा फहराया।
छुटमलपुर प्राथमिक स्कूल नंबर दो में एसएमसी अध्यक्ष सलमा, प्रधानाध्यापक करण सिंह, अंजलि आर्य, कृष्णा ग्रुप आफ कालेज पर चेयरमैन अनिल सैनी, थाने पर एसओ सतेंद्र नागर ने ध्वजारोहण किया।
नानौता के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में भूपेंद्र सिंह खालसा व जगदीश चावला, किसान सेवक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजपाल सिंह व प्रबंधक अरुण कुमार जैन, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष चंद्रसैन सैनी, चंद्रसेन कान्वेंट एकेडमी प्रधानाचार्य पंकज कुमार जैन, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में मो. अहमद खान व प्रबंधक मुमताज खान, इस्लामिया इंटर कॉलेज में नावेद अख्तर जैदी, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील कुमार राणा ने ध्वजारोहण किया।

चिलकाना सुलतानपुर में जेजे इंटर कॉलेज में प्रबंधक जयनाथ शर्मा तथा प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, नपा कार्यालय पर चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा ईओ जीतेन्द्र राणा, बस स्टैंड चौराहे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, थाना प्रांगण में इंस्पेक्टर राजेश भारती, मदरसा जंगल वाली मस्जिद में मौलाना ईस्माइल हुसैन, सरदार पटेल इंटर कालेज में प्रबंधक विनोद कुमार, बीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्याम सिंह ने ध्वजारोहण किया।

प्राथमिक स्कूल में ध्वजारोहण करती अभिभावक और अध्यापिकाएं

प्राथमिक स्कूल में ध्वजारोहण करती अभिभावक और अध्यापिकाएं- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव पीएचसी राष्ट्रीय ध्वज फहराते ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह राणा

बड़गांव पीएचसी राष्ट्रीय ध्वज फहराते ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह राणा- फोटो : SAHARANPUR

किसान सेवा सहकारी समिति पर ध्वजारोहण करते राज सिंह माजरा

किसान सेवा सहकारी समिति पर ध्वजारोहण करते राज सिंह माजरा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed