फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrate the great festival of democracy with enthusiasm

उत्साह के साथ मनाएं लोकतंत्र का महापर्व

Sun, 13 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the great festival of democracy with enthusiasm
ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र को सैनिटाइज करता था कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह के साथ मनाएं और बढ़चढ़कर मतदान करें। वोटिंग के प्रति खुद भी जागरूक रहें और अपने जानकारों भी जागरूक करें। कोई व्यक्ति वोट डालने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार को मतदान होना है। ऐसे में चिकित्सकों, युवाओं, शिक्षिकों व धर्म गुरुओं ने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पीडी गर्ग का कहना है कि हमें अपने वोट की अहमियत समझनी चाहिए। इसलिए मतदान करने जरूर जाएंगे। कोई भी व्यक्ति वोट डालने वंचित न रहे। श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर राधा विहार के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट डालना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति समय निकालकर वोट डालने खुद भी जाए और परिजनों के साथ पड़ोसियों को भी मतदान के प्रति जागरूक करे।
विज्ञापन

शहरकाजी नदीम अख्तर का कहना है कि लोकतंत्र के महापर्व को अति उत्साह के साथ मनाएं। नागरिक शत-प्रतिशत मतदान करके सहारनपुर नंबर एक पर लाएं। उन्होंने सर्व समाज मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी नेता धर्मेंद्र प्रधान धवलहार और नीलकंठ विहार निवासी समाजसेवी दीपक गुप्ता ने कहा कि मतदान जरूर करना चाहिए। हमें अपना वोट खराब नहीं होने देना है। इसलिए सोमवार को सबसे पहले घर से निकलकर बढ़चढ़कर मतदान करें और अपने वोट की ताकत को समझें। इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य असमा परवीन और देहरादून रोड निवासी योगाचार्य विशाल ने कहा कि युवा भी बढ़चढ़कर मतदान करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। मतदान कम होने की वजह से कई बार हम अच्छे जनप्रतिनिधि को चुन नहीं पाते हैं। इसलिए सभी उत्साहपूर्वक मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed