फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CCTV cameras will be installed in 21 places in the town

कस्बे में 21 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 26 Jan 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in 21 places in the town
कस्बे में 21 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कस्बे में 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धन से अपशिष्ट स्थान की चारदीवारी बनाने सहित कई प्रस्ताव पास किए।

शनिवार को दोपहर के समय अकबर कुरैशी की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक का संचालन करते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने दिसंबर माह की आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसमें कस्बे के विभिन्न हिस्सों में 21 सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई कर्मचारियों के लिए 10 रिक्शा रेहड़ा क्रय करने, नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए बारात घर को ठेके पर देने, मोहल्ला मजहर हसन में सड़कों का निर्माण कराने, सफाई कर्मचारियों के लिए वर्दी खरीदने आदि के प्रस्ताव पारित किए। इस बैठक से पूर्व नगर पंचायत के सभासद कौशर अली के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया। इसमें राजीव सिंघल, कुरबान अहमद, महबूब, रीना, रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed