{"_id":"60b525d38ebc3e20266c65c5","slug":"caught-two-trucks-laden-with-minerals-four-arrested-saharanpur-news-mrt5407130192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज से लदे दो ट्रक पकड़े, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज से लदे दो ट्रक पकड़े, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र में अवैध तरीके से खनिज का परिवहन बड़े पैमाने पर हो रहा है। रविवार को एसएसपी ने कोतवाली के निरीक्षण के दौरान बेहट व मिर्जापुर थाना प्रभारियों की क्लास ली तो पुलिस हरकत में आई। दो ट्रक अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने के मामले में पकड़े गए। उनके चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ट्रक चालकों समेत ट्रक मालिकों व क्रशर मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
रविवार की शाम एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बेहट कोतवाली का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व मिर्जापुर थाना प्रभारी के साथ बैठक की थी। बैठक में अवैध खनन व खनिज के परिवहन को लेकर दोनों थानों के प्रभारियों की क्लास लेते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद गंदेवड़ व शाकंभरी और कलसिया तिराहे पर आनन-फानन में खनिज से लदे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। बेहट में शाकंभरी गेट पर चेकिंग के दौरान अवैध खनिज का परिवहन करने के मामले में दो ट्रक पकड़ लिए गए और उनके चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चालक शहजाद पुत्र इरशाद निवासी गांव कलसिया कोतवाली बेहट, उसके ट्रक मालिक कल्लू निवासी गांव बिजरौल थाना बड़ौत जिला बागपत, थाना मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित राणाजी स्टोन क्रशर के मालिक व दूसरे ट्रक चालक आस मोहम्मद पुत्र रफा निवासी गांव जोगिया खेड़ा थाना फुगाना जनपद शामली, मालिक एवं थाना मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित एमएस स्टोन क्रशर के मालिक के रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध खनिज के परिवहन को लेकर पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
अवैध खनन और अवैध रूप से खनिज के परिवहन को लेकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कार्रवाई की है। उन्होंने बेहट कोतवाली में तैनात कपिल राणा, राहुल व विकल सोम और मिर्जापुर थाने में तैनात आदित्य व तरुण पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की है।