फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Caught the young man running away after stealing the donation box from the temple

सहारनपुर: मंदिर से दानपात्र चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
सार

सहारनपुर में शुक्रवार को मंदिर से दानपात्र चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसके साथ मारपीटकर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उसमें 4530 रुपये मिले हैं। 

विज्ञापन
Caught the young man running away after stealing the donation box from the temple
मंदिर में चोरी करने वाले चोर को दबोचे हुए लोग - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार को शिव मंदिर से दानपात्र चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक तहसील के पास स्थित शिव मंदिर के पास चादर लपेटे भाग रहा था। आसपास के दुकानदारों को शक हुआ तो उन्होंने पकड़ लिया और चादर उतारकर देखी तो उसमें दानपात्र था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त दानपात्र उसने तहसील के पास शिव मंदिर से चुराया है। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और भीड़ उसके साथ मारपीट करने लगी। कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों ने बीच बचाव करते हुए कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे अधिकारी, फरियादी परेशान, सुबह खाली मिले अफसरों के दफ्तर

 
आरोपी ने पुलिस को अपना नाम मोनिस खान निवासी गांव रसूलपुर बताया। पुलिस के समक्ष दानपात्र को खोला गया तो उसमें 4530 रुपये मिले। उक्त मंदिर में एक साल में दूसरी बार दान पात्र चोरी होने की घटना से हिंदू संगठनों में रोष है।

मंदिर कमेटी से जुड़े देवेंद्र मित्तल, मनोज धनगर, अरुण धनगर, विशाल, त्रिलोक चंद, प्रवीण कुमार ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हृदय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोनिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed